लातेहार, जून 12 -- लातेहार। झारखंड स्टेट पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले जिम ट्रेनर आसिफ अली प्रिंस को गुरुवार को भारत माता भवन जिम सेंटर में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लातेहार जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव तथा युवा कांग्रेस लातेहार विधानसभा अध्यक्ष शहादत हुसैन टिंकू ने उन्हें माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने कहा कि आसिफ अली प्रिंस ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर कांस्य पदक हासिल कर लातेहार जिले का गौरव बढ़ाया है। मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित यादव ,शहादत हुसैन टिंकू, इमरान अंसारी, नीरज कुमार, हसन रज्जा, मुस्ताक खान, वकील अहमद सहित कई लोग उपस्थित थे...