कानपुर, मार्च 18 -- आगरा में तीन से पांच अप्रैल के बीच क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैम्पियन​शिप और अमलापुरम में राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप आयोजित की जा रही है। दोनों ही चैम्पियन​शिप के लिए कानपुर टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। यह चयन ट्रायल 22 और 23 मार्च को स्वरूप नगर ​स्थित बाल निकुंज भवन में होगा। प्रतियोगिता में क्लासिक पावरलिफ्टिंग के साथ-साथ बेंच प्रेस और ओपन डेडलिफ्ट स्पर्धाएं भी कराई जाएंगी। इसके आधार पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का पंजीकरण प्रतियोगिता स्थल पर ही किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी सचिव संदीप निगम से संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...