कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर। आगरा में 3 से 5 अप्रैल तक क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप और अमलापुरम में राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप होगी। दोनों ही चैंपियनशिप के लिए कानपुर टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। यह चयन ट्रायल 22 और 23 मार्च को स्वरूपनगर स्थित बालनिकुंज भवन में होगा। प्रतियोगिता में क्लासिक पावरलिफ्टिंग के साथ-साथ बेंच प्रेस और ओपन डेडलिफ्ट स्पर्धाएं भी कराई जाएंगी। इसके आधार पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों का चयन किया जाएगा। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का पंजीकरण प्रतियोगिता स्थल पर ही किया जाएगा। आयोजकों ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर पहुंच की अपील है। यह जानकारी संघ के सचिव संदीप निगम ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.