नई दिल्ली, मई 19 -- टेक कंपनी मोटोरोला लगातार एक के बाद एक स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। Motorola Edge 70 Pro को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था, जो कंपनी की Edge 70 लाइनअप का तीसरा मॉडल है। अब इस सीरीज में एक और नया सदस्य जुड़ने वाला है, क्योंकि मोटोरोला ने Motorola Edge 70 Pro+ के लॉन्च की जानकारी देना शुरू कर दिया है। इस फोन को लेकर चर्चा तब तेज हुई जब Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव दिखाई दी। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी बहुत जल्द इस डिवाइस को भारतीय बाजार में उतार सकती है। यह कन्फर्म हो चुका है कि 70 Pro+ भारत में तीन कलर वैरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा, जिनमें से हर रंग का अपना अलग फिनिश होगा। डिज़ाइन के मामले में यह हैंडसेट Motorola Edge 70 Pro के समान ही दिखता है। Motorola की Edge सीरीज को यूजर्स से अच्छा रिस्पॉन्...