नई दिल्ली, जुलाई 6 -- ICC Women's T20 World Cup 2026 समाप्त हो चुका है। इसका फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बाजी मारी। कंगारू टीम ने रिकॉर्ड सातवीं बार इस खिताब को अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट के आयोजन से आईसीसी के चेयरमैन जय शाह बहुत ज्यादा खुश नजर आए और उन्होंने इस टूर्नामेंट को सबसे खास बताया। इसके पीछे की वजह भी आईसीसी के टॉप अधिकारी ने बताई है। आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया की टीम की कप्तान सोफी मोलिनेक्स को सौंपी, जिन्होंने इंग्लैंड को दूसरा टाइटल नहीं जीतने दिया। 151 रनों का टारगेट ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बेथ मूनी की दमदार 64 रनों की पारी के दम पर 17.1 ओवर में हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद ICC ...