फतेहपुर, जून 11 -- फतेहपुर। बांदा सागर रोड स्थित ग्रीन बाक्स ग्राउंड में चल रहे ग्रीन बाक्स प्रीमियर लीग के तीसरे दिन दो मैचों का आयोजन किया गया। नाइट टूर्नामेंट में पावर इलेवन और टीचर्स इलेवन ने मुकाबला अपने नाम किया। टूर्नामेंट का पहला मैच पावर इलेवन व बुलेट हब के बीच खेला गया। जिसमें पावर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 107 रन बनाए। लक्ष्य के जवाब में खेलने उतरी बुलेट हब की टीम 11.5 ओवर में महज 70 रन पर ही सिमट गई, नतीजतन पावर इलेवन ने 37 रनों से जीत दर्ज की। टीम के सलोने तिवारी को 39 रनों की पारी के चलते प्लेयर आफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरा मैच टीचर्स इलेवन व ढकौली इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें टीचर्स इलेवर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी ढकौली क...