रामगढ़, अप्रैल 28 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पावन क्रूस भुरकुंडा में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मैट्रिक परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परीक्षार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ स्कूल की सचिव सिस्टर अग्नेस और प्रधानाध्यापिका सिस्टर सुमंति ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर सचिव सिस्टर अग्नेस ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, लेकिन समर्पण और लगन से इसे हासिल किया जा सकता है। वहीं प्रधानाध्यापिका सिस्टर सुमंति ने सभी परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मैट्रिक तो महज शुरूआत है। अभी उन्हें कई परीक्षाएं देनी है। इसलिए सफलता के इस मंत्र को याद रखते हुए उसे जीवन में दोहराते रहें। यह भी पढ़ें- मेधा सम्मान समारोह आयोजित कर 10वीं टॉपर्स को किया सम्मानित आगे समारोह में परीक्षार्थियों को यादगार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.