रामगढ़, अप्रैल 8 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा के पटेलनगर स्थित पावन क्रूस स्कूल में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें नए-पुराने विद्यार्थी और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर सुमंति ने गुब्बारे उड़ाकर किया। कहा कि नया सत्र विद्यार्थियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आता है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों का संचार करना है। वहीं विद्यालय की सचिव सिस्टर अग्नेस ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह...