कन्नौज, सितम्बर 22 -- तिर्वा, संवाददाता। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के चलते कानपुर जाने के लिए कन्नौज जा रहे व्यापारी की टेंपो पलटने से मौत हो गई। पाल चौराहे के निकट टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार कई लोगों को चोटें आईं।गंभीर रूप से घायल व्यापारी को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कस्बे के दुर्गा नगर निवासी रमाकांत द्विवेदी 62 वर्ष पुत्र राम स्वरूप द्विवेदी मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर परिसर के पास कॉस्मेटिक स्टोर चलाते थे। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण वह कानपुर जाने के लिए टेंपो से कन्नौज जा रहे थे। पाल चौराहे के पास अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे उसमें बैठी सवारियां दब गईं। हादसा होते ही...