देवघर, जनवरी 9 -- पालोजोरी,प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पालोजोरी सीएचसी परिसर में आज शुक्रवार 9 जनवरी को एक दिवसीय वृहत स्वास्थ्य मेला का आयोजन होगा। स्वास्थ्य मेला का उदघाट्न सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह करेंगे। प्रखंड स्तरीय इस स्वास्थ्य मेला को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर लियाकत अंसारी द्वारा गुरुवार को तैयारियों का जायजा लिया गया। स्वास्थ्य मेला में सभी तरह की बीमारियों की जांच और परामर्श नि:शुल्क होना है। स्वास्थ्य मेला को लेकर सीएचसी प्रबंधन द्वारा प्रचार-प्रसार भी कराया गया है। साथ ही अलग-अलग 18 स्टॉल बनाए गए हैं। इस दौरान फाइलेरिया की जांच और दवा का भी नि:शुल्क वितरण होना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.