देवघर, अप्रैल 27 -- पालोजोरी,प्रतिनिधि। पालोजोरीरी के 50 के आसपास एमडीएम आच्छादित सरकारी स्कूलों में चावल के अभाव में एमडीएम का संचालन बंद हो सकता है। स्कूलों में एमडीएम मद का चावल नहीं रहने व एमडीएम के बंद होने की संभावनाओं को देखते हुए कई स्कूलों के प्रबंधन समितियों अथवा संयोजकों द्वारा लिखित रूप से इसकी जानकारी बीईईओ पालोजोरी को दी गई है। हालांकि पालोजोरी के किसी भी स्कूल में एमडीएम के बंद होने की सूचना नहीं है। क्योंकि वैसे स्कूल, जहां चावल खत्म हो गया है, उन स्कूलों के स्कूल प्रबंधन समितियों द्वारा लोकल राशन दुकानदारों से चावल उधार लेकर स्कूलों में एमडीएम का संचालन किया जा रहा है। हालांकि अगर यही स्थिति अगले कुछ दिनों तक रही तो कई स्कूलों में एमडीएम का संचालन बंद हो सकता है और बच्चों को मिड डे मील से वंचित रहना पड़ सकता है। क्यों है ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.