देवघर, मई 27 -- पालोजोरी प्रतिनिधि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे पशु चिकित्सालय के सामने 11 लाभुकों के बीच बुधवार को बकरा-बकरी वितरण किया गया। लाभुकों के बीच बकरा-बकरी का वितरण पशु चिकित्सक डॉ. ब्रजेश कुमार ने किया। मौके पर वितरक मो. असरार मौजूद थे। लाभुकों के बीच 11 युनिट बकरा-बकरी सहित दवा, टब, चारा आदि का वितरण किया गया। इस बाबत टीवीओ डॉ. बृजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुक बकरी पालन पर आर्थिक स्थिति उन्नत कर सकते हैं। सरकार की योजना है कि बकरी पालन कर ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले पशु पालक अपनी जिंदगी को खुशहाल बना सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...