देवघर, मार्च 30 -- पालोजोरी,प्रतिनिधि। पालोजोरी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार देवघर के बैनर तले विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एफआईआर, महिला उत्पीड़न, डायन प्रथा , दहेज प्रथा, बाल विवाह आदि विषयों पर विस्तृत कानूनी जानकारी दी गई। शिविर में रेलवे मजिस्ट्रेट जूलियन आनन्द टोप्पो ने शिविर के माध्यम से लोगों को कई तरह की जानकारियां दी। शिविर में डालसा के अधिकारियों सहित सीओ कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा, पालोजोरी थाना प्रभारी सालो हेम्ब्रम, प्रभारी बीपीआरओ सुभाष राय, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार भी मौजूद थे। मजिस्ट्रेट व डालसा से आए पदाधिकारियों द्वारा शिविर में उपस्थित लोगों को कानूनी जानकारी दी गई। सीओ कृष्ण चंद्र मुंडा ,बीईईओ अमिताभ झा व प्रभारी बीपीआरओ सुभाष राय ने स...