देवघर, जून 17 -- पालोजोरी,प्रतिनिधि। पालोजोरी थाना क्षेत्र के दुधानी पंचायत के चकलेटो गांव में वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई है। घटना मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे की बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चकलेटो गांव के रहने वाले सफीक मियां की पत्नी कुरैशा बीबी हल्की आंधी, वारिश व बिजली कड़कने को देखते हुए घर के बगल स्थित एक पेड़ के पास खुले में चर रहे अपने मवेशी को लाने गई थी। इसी क्रम में वज्रपात होने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इधर घटना की सूचना मिलने पर सफीक मियां के घर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतका कुरेशा बीबी की उम्र 45 के आसपास बताई जाती है। कुरैशा बीबी अपने पीछे 3 पुत्र व 3 पुत्री छोड़ गई है। वहीं पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि नवाब अंसारी ने घटना की जानकारी विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह को दी है। विधायक ने कह...