देवघर, जून 2 -- पालोजोरी,प्रतिनिधि। पालोजोरी पावर सबस्टेशन से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं को पिछले दो दिनों से पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल पा रही है। जिससे क्षेत्र के ग्रामीण बेहाल हैं। इस भीषण व उमस भरी गर्मी के दौरान इस स्थिति से दो-चार होना पालोजोरी व इसके आसपास के बिजली उपभोक्ताओं के लिए कष्टप्रद है। बिजली विभाग की इस रवैए को लेकर ग्रामीणों में भी रोष है।मेंटेनेंस वर्क के कारण है ऐसी स्थिति:-वहीं दूसरी ओर विभागीय अधिकारियों से बात करने पर पता चला कि पालोजोरी पावर सबस्टेशन में पिछले दो दिनों से मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसलिए ऐसी स्थिति बनी है। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही तकनीकी खामियों को दुरुस्त कर लिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों को निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...