देवघर, दिसम्बर 18 -- देवघर,प्रतिनिधि एसपी सौरभ के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के पास से मिले मोबाइल, सिमकार्ड की जांच के बाद साइबर क्राइम का लिंक व सबूत मिलने के बाद कोर्ट में पेशी कर न्यायाधीश के आदेश के बाद बुधवार शाम जेल भेज दिया गया। छापेमारी पालोजोरी थानांतर्गत तुरी पहाड़ी स्थित जंगल में की गयी। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल में कुछ युवक फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन आमलोगों को ठग रहे हैं। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी कर 11 युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया। साइबर थाना से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कुंडा थाना के चांदडीह गांव निवासी 24 वर्षीय निरंजन पासवान, पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.