देवघर, फरवरी 9 -- पालोजोरी,प्रतिनिधि। पालोजोरी के सगराजोर पंचायत के कुमगढ़ा गांव के रहने वाले बहाव अंसारी के पुत्र सद्दाम अंसारी उर्फ मिन्हाज की मौत बाइक दुर्घटना में हो गई। जबकि गांव के ही रहने वाले एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना शनिवार संध्या 7 बजे की बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता कि सद्दाम अंसारी उर्फ मिन्हाज अपने गांव के ही एक मित्र शहादत अंसारी के पुत्र सलामत अंसारी के साथ बाइक से दुमका गया था। दुमका से लौटने के क्रम में दोनों युवक मसलिया थाना क्षेत्र के खैरबनी गांव होते हुए भाया बदिया गांव होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। बताया जाता है कि उन्हें बदिया गांव में कुछ काम था। इसी क्रम में खैरबनी गांव के पास स्थित एक पुलिया के पास उसने बाइक पर से अपना संतुलन खो दिया, जिसके कारण बाइक सवार दोनों युवक पुलिया के नीचे झटके ...