गुमला, जून 19 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के मुरकुंडा पंचायत अंतर्गत कोटेंगसेरा गांव में डायन-बिसाही के संदेह में 65 वर्षीय पालू खड़िया की हत्या मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी बसुआ अंबाकोना निवासी ओझा विश्वा भगत को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार 10 जून की रात गांव के बहुरा उरांव ने पालू खड़िया की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद मुख्य आरोपी बहुरा उरांव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की। जिसमें हत्या से पहले उसके विश्वा भगत के संपर्क में आने की बात सामने आई।जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि विश्वा भगत ने बहुरा उरांव को बताया था कि पश्चिम दिशा का कोई व्यक्ति उस पर ओझा-गुनी कर रहा है। इसके बाद बहुरा को पालू खड़िया पर संदेह हुआ और उसने उनकी हत्या कर दी। पुलिस...