फरीदाबाद, जून 17 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। गांव पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ट्रॉमा से जुड़ी सुविधाएं शुरू करने की योजना को एक साल बीत चुका है, लेकिन ग्रामीणों को अभी भी इन सुविधाओं का इंतजार है। दुर्घटना या आपात स्थिति में मरीजों को अब भी बीके अस्पताल का रुख करना पड़ता है। सीएचसी में ट्रॉमा सुविधाओं के लिए ऑपरेशन थियेटर बनाया जाना प्रस्तावित है, लेकिन इसके निर्माण की कोई निश्चित समय सीमा अभी तक तय नहीं हो सकी है। पाली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उम्मीद थी कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही आपात चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। इससे न केवल मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा, बल्कि बीके अस्पताल पर बढ़ रहे दबाव को भी कम किया जा सकेगा। मगर योजना के बावजूद धरातल पर काम शुरू नहीं होने से ग्रामीणों को परे...