हरदोई, मार्च 16 -- पाली। पाली-रूपापुर मार्ग पर खनिकलापुर गांव के पास शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दूसरे दिन सोमवार को दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रामू कुशवाहा निवासी निजामपुर के रूप में हुई है। शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में सवायजपुर क्षेत्र के अमिरता पुरवा गांव निवासी संजय और सर्वेश घायल हुए हैं, जबकि दूसरी बाइक का चालक फरार हो गया था। रामू भी घायल हुआ था। लोगों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में रामू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। पहचान नहीं हो पाने से पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। बाद में फोटो के आधार पर उसकी शिनाख्त रामू कुशवाहा निवासी ग्राम निजामपुर थाना पाली के रूप में हु...