हरदोई, अप्रैल 13 -- पाली। कस्बा के सेठ बाबूराम भारतीय इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को नगर पंचायत पाली के शासन द्वारा नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू उपस्थित रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी ने की। उप जिलाधिकारी एवं नगर पंचायत के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी मयंक कुंडू ने शासन द्वारा नामित सदस्यों निर्मला देवी कश्यप, संदीप मिश्रा और मनोज गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ नव-नामित सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता कुलदीप मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि विधायक रानू सिंह,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.