जहानाबाद, अप्रैल 12 -- काको, निज संवाददाता। एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में काको तथा पाली थाने के पुलिस ने अलग-अलग जगह से शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गस्ती के क्रम में एनवा गांव निवासी निरपेंद्र सिंह को शराब के नशे में पकड़ा गया है। वही पाली थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि मुरारी टाड़ निवासी अजित बिंद को शराब के नशे में पकड़ कर अगली कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...