पाली गाड़ के पास चट्टानी पत्थरों की चपेट में आने से दो कांवड़ यात्री घायल
देहरादून, जुलाई 28 -- बड़कोट। यमुनोत्री धाम से यात्रा कर दिल्ली लौट रहे 25 सदस्यीय बाइक सवार कांवड़ यात्रियों के दल के दो सदस्य रविवार शाम यमुनोत्री हाईवे पर पाली गाड़ के निकट पहाड़ी से गिरे चट्टानी पत्थरों की चपेट में आकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़कोट पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रात में ही हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी सुनील (35) पुत्र साहिल कुमार तथा सुमन (33) पुत्र गोपाल यमुनोत्री धाम से अपने साथियों के साथ बाइक से वापस लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Bagpat News: शिवभक्त कांवड़ियों का सारथी बनेगा कांवड़ यात्रा ऐप इसी दौरान पाली गाड़ के समीप अचानक पहाड़ी से चट्टानी पत्थर गिरने लगे, जिसकी चपेट में आक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.