मेरठ, मई 2 -- पाली गांव में शनिवार को खेत में बने एक धार्मिक स्थल को हटाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। घटना की सूचना से गांव में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल धार्मिक स्थल के पुनः निर्माण के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। गांव निवासी किसान चमन ने वर्षों पूर्व अपने खेत के एक हिस्से में धार्मिक स्थल का निर्माण कराया था। ग्रामीणों के अनुसार यह स्थल गांव के लोगों के सहयोग से बना था और चमन ने इसके लिए स्वेच्छा से भूमि उपलब्ध कराई थी। यह भी पढ़ें- विरोध के बाद भी मिर्जाचौकी में रेलवे प्रशासन ने तोड़ा ब्रह्म स्थान व शनि मंदिर चमन के निधन के बाद उनके परिजन उसी भूमि पर खेती कर रहे हैं। आरोप है क...