गौरीगंज, जून 20 -- गौरीगंज। जिले के गौरीगंज ब्लाक के सराय भागमानी गांव निवासी छात्रा शेफाली सिंह ने पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा ग्रुप सी में प्रदेश पर टाप कर परिजनों के साथ ही पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। गांव निवासी संजीव कुमार सिंह की पुत्री शेफाली ने 2024 में हाईस्कूल और 2026 में इंटर की परीक्षा एसआरएन इंटर कालेज सराय भागमानी से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। हाल में सम्पन्न हुई पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शेफाली ने ग्रुप सी के लिए आवेदन किया था। शनिवार को जारी परीक्षा परिणाम में शेफाली को पूरे प्रदेश में पहली रैंक प्राप्त होने से परिजनों में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- JEECUP Toppers List 2026: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के किसने किया टॉप, ग्रुप वाइज लिस्ट शेफाली आगे चलकर फैसन डिजाइनिंग में अपना कैरियर बनाना चाहती है। उ...