गंगापार, मई 26 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। लाल बहादुर शास्त्री पालीटेक्निक कॉलेज मांडा के मीडिया प्रभारी भार्गव प्रकाश मौर्या ने बताया कि इस बार दो जून को आयोजित होने वाली पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर के माध्यम से होगी। ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादातर छात्र कंप्यूटर की जानकारी से वंचित हैं।जागरूक छात्र भी धनाभाव के चलते न तो लैपटाप खरीद पाते हैं और न ही कंप्यूटर कोचिंग करके कंप्यूटर की बेसिक जानकारी ही कर पाते हैं। इसीलिए लाल बहादुर शास्त्री पालीटेक्निक कॉलेज मांडा के प्रबंध तंत्र और प्रधानाचार्य रजनीश उपाध्याय ने पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं को 25 मई सुबह आठ बजे से दस बजे तक कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा के तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू कराया है, जो एक जून तक चलेगा। यह भी पढ़ें- JEECUP Admit Card ...