महाराजगंज, जनवरी 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महामाया आईटी पालिटेक्निक धनेवा धनेई में दीक्षांत समारोह 2025 का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने विद्यार्थियों को अंकपत्र व प्रमाण पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने संस्था स्तर पर सोनू मौर्या को पहला, किशन उपाध्याय को दूसरा व सुनीता यादव को तीसरा पुरस्कार दिया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने प्रोजेक्ट व डिजाइन का प्रदर्शनी भी लगाया। निर्णायक सुरेश कुमार, सूर्य प्रताप यादव, संजीव कुमार कुशवाहा रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने दीक्षांत समारोह को यादगार बना दिया। एंकर की भूमिका देशदीपक सिंह व डॉ रसीद ने निभाई। इस दौरान नोडल प्रधानाचार्य दिनेश, कार्यवाहन प्रधानाचार्य रामप्रकाश मौर्या,विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रानिक्स,प...