लखनऊ, दिसम्बर 17 -- लखनऊ। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक की से फैशन डिजाइनिंग और गारमेंट टेक्नोलॉजी ब्रांच की अंतिम वर्ष की छात्राओं ने बुधवार को औद्योगिक भ्रमण में चिकनकारी की कार्य प्रणाली जानी। ये छात्राएं मेधा फाउंडेशन के समन्वय से इकाम चिकनकारी में उद्योग, डिजाइनिंग, उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण एवं विपणन से रूबरू हुईं। संस्थान की प्राचार्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे भ्रमण छात्राओं के कौशल विकास एवं रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसका उद्देश्य छात्राओं को उद्योग आधारित व्यावहारिक ज्ञान व वास्तविक कार्य परिवेश के बारे में जाने और समझे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...