पटना, जुलाई 8 -- पालीगंज थाना क्षेत्र के अगवा की गयी नबालिग युवती को अगमकुआं पुलिस ने जीरो माइल के पास एक होटल में छापेमारी कर बरामद कर लिया है। पुलिस ने मौके पर ही दो महिला डांसर और आठ युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद की गयी युवती ने जबरन डांस कराने और यौन शोषण का आरोप लगाया है। सिटी एसपी पूर्वी शैलजा ने बताया कि पालीगंज थाना में चार जुलाई को नाबालिग लड़की के गायब होने का मामला दर्ज कराया गया था। जिसकी छानबीन में जुटी वहां की पुलिस ने एक युवक अमित कुमार को पकड़ा गया। युवक के द्वारा बताया गया कि एक नाबालिग लड़की को मीठापुर में आरती कुमारी के साथ किराए के मकान में रखा गया है। इसके बाद वहां जांच की गयी तो आरती वहां नहीं मिली। पुलिस ने आरती को कॉल किया तो उसने बताया कि वह जीरो माइल के पास एक होटल में है। इसके बाद पुलिस टीम ने जीरो माइल के पास ...