चंदौली, जून 21 -- शहाबगंज। वनांचल क्षेत्र के ताला तेंनुई गांव के होनहार छात्र श्रीयांशु राव ने पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में प्रदेश स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों और सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद श्रीयांशु की इस उपलब्धि ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्रींयांशु राव के पिता रामप्रकाश प्राथमिक विद्यालय ताला तेंनुई में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता अर्चना देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती हैं। माता-पिता ने कठिन परिस्थितियों के बीच अपने पुत्र की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया, जिसका परिणाम आज प्रदेश में प्रथम स्थान के रूप में सामने आया है। यह भी पढ़ें- यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में सक्षम ने प्रदेश में पाया दूसरा स्थान श्रीयांशु...