पालिटेक्निक कालेज में बीस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरु
सीवान, जुलाई 22 -- सिसवन। राजकीय पॉलिटेक्निक बावनडीह में प्रशिक्षण एवं नियोजन प्रकोष्ठ द्वारा बीस दिवसीय प्रशिक्षण का उद्धाटन सोमवार को किया गया। एनफोयसिस स्पींग बोर्ड व सेन्टम फाउंडेशन के सहयोग से अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्धाटन प्राचार्य प्रवीण पचौरी ने किया। उन्होने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, साक्षात्कार तैयारी एवं रोजगारपरक कौशल का विकास करना है। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र, अध्ययन सामग्री व प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.