सीवान, फरवरी 11 -- सिसवन, एक संवाददाता। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक बावनडीह के छात्र-छात्राओं ने हाल में आयोजित राज्य स्तरीय खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रो ने विभिन्न खेल में अपना दबदबा बनाया। डिस्कस थ्रो में सुरज कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। 4x4 स्प्रिंट रिले टीम आदित्य कुमार, सहबाज अली, दीपू कुमार मिश्रा, अश्विनी कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुष्का कुमारी हिंदी स्टोरी राइटिंग में रनर-अप रही। इस प्रतियोगिता में छात्रों के साथ शिक्षक मोहम्मद एकबाल हुसैन, विमल कुमार व मनीषा कुमारी उपस्थित रहे। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण पचौरी ने भी छात्रों को उनके प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...