मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- नगर पालिका करीब 2.50 करोड की धनराशि से पांच मोबाइल कम्पेक्टर खरीदने जा रही है। इन पांच मोबाइल कम्पेक्टर से शहर की सफाई व्यवस्था में ओर अधिक सुधार होगा। यह कम्पेक्टर शहरी क्षेत्र में स्थित विभिन्न स्थानों पर कूडा कलेक्शन के लिए खडे किए जाएगे। उक्त मोबाइल कम्पेक्टर खरीदने के लिए नगर पालिका प्रस्ताव तैयार कर रही है। जिसे डीएम के समक्ष स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। शासन स्तर से नगर पालिका के जलकल, निर्माण, स्वास्थ्य विभाग में करोडों की धनराशि आयी है। यह धनराशि 15वें वित्त आयोग से नगर पालिका को मिली है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 15वें वित्त आयोग की करीब 2.50 करोड की धनराशि से पांच मोबाइल कम्पेक्टर खरीदने की तैयारी की जा रही है। नगर पालिका में पूर्व से 13 मोबाइल कम्पेक्टर मौजूद है। इन मोबाइल कम्पेक्टर को विभिन्न स्थानों पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.