मुजफरनगर, अप्रैल 13 -- Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर पहुंचे सीएम योगी ने कहा, यूपी सरकार सुरक्षा, रोजगार, किसान कल्याण और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। इसी बीच सीएम योगी ने मुजफ्फरनगर को नगर निगम बनाने का भी वादा किया और अफसरों को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। शुकतीर्थ की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने इसे प्रेरणा और आध्यात्मिक चेतना की भूमि बताया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताते हुए उनकी स्मृतियों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लोकमाता अहल्यिाबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ...