पालिका संपत्ति बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप
बुलंदशहर, जून 10 -- अनूपशहर। नगर पालिका में कार्यरत संपत्ति बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की। मोहित गर्ग निवासी मोहल्ला पवित्रपुरी ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि पालिका में कार्यरत संपत्ति बाबू द्वारा कार्य करने के बदले Rs.पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की है। एसडीएम ने आरोपी बाबू तथा शिकायतकर्ता दोनों को अपने कार्यालय बुलाकर जांच पड़ताल की। एसडीएम प्रियंका गोयल ने बताया कि दोनों पक्षों ने मर्यादाओं का उल्लंघन करते हुए वार्ता की है। रिश्वत का मामला स्पष्ट नहीं होता है। इस संदर्भ में पालिका ईओ को अवगत कराकर अख्या मांगी गई है। तथा संपत्ति बाबू से आचरण में सुधार की चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- लेखपाल पर रिश्वत मांगने व मारपीट का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.