रुद्रपुर, मार्च 10 -- सितारगंज, संवाददाता। मीना बाजार मार्ग पर बाइक सवार तीन युवकों ने नगरपालिका की लिपिक के हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में छह हजार की नकदी के साथ पालिका से संबंधित दस्तावेज और निजी कागजात रखे थे। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मंगलवार सुबह 9:39 बजे नगरपालिका में लिपिक पद पर तैनात हर्षिता पांडे बिजटी चौक से रोडवेज स्टेशन होते हुए नगरपालिका कार्यालय जा रही थीं। रोडवेज स्टेशन के पास मीना बाजार मुख्य सड़क पर पीछे से बाइक पर सवार तीन युवक मुंह ढककर पहुंचे और चलती बाइक से उनके हाथ से पर्स छीनकर बाजार की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बाइक नंबर और आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। हर्षिता पांडे के अनुसार, पर्स में छह हजार की नकद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.