मेरठ, नवम्बर 17 -- नगर पालिका परिषद सरधना में लंबे समय से तैनात वरिष्ठ लिपिक विपिन शर्मा के खिलाफ कमिश्नर ने जांच बैठा दी है। बीते दिनों कुछ सभासदों ने लिपिक की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कमिश्नर से शिकायत की थी। कमिश्नर ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए एसडीएम सरधना को जांच सौंपी है। बता दें सभासद शानू जैन, आशीष त्यागी, राहुल पाल और तनिका जैन ने कमिश्नर से की गई शिकायत में बताया कि प्रधान लिपिक विपिन शर्मा की मृतक आश्रित कोटे के तहत नगर पालिका में तैनाती हुई थी। करीब 27 वर्षों से वे नगर पालिका सरधना में वरिष्ठ लिपिक के पद पर जमे हुए हैं। आरोप है कि लंबे समय तक एक ही पद पर रहने का लाभ उठाकर उन्होंने विभिन्न कार्यों में अनियमितताएं की और आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कमिश्नर ने एसडीएम सरधना उदित नारायण सें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.