अमरोहा, जनवरी 7 -- अमरोहा। लोगों को स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन ने पानी के नमूने लेकर मौके पर ही जांच कराई। ईओ डॉ.बृजेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर पेयजलापूर्ति की शुद्धता और मानकों की जांच कराई गई। मोहल्लों में पेयजलापूर्ति की पाइपलाइनों की चेकिंग कर लीकेज की जांच की गई। मौके पर ही पाइपलाइनों को दुरुस्त कराया गया। पालिका के जलकल विभाग के जेई को लोगों के घरों से पानी के नमूने लेकर वायरोलॉजिकल व केमिकल एनालिसीस के लिए लैब को भेजने का निर्देश दिया है। मोहल्ला पक्का बाग में दुकान के सामने लगे वाटर टैंक, बिजनौर रोड पर अटल चौक पर, बटवाल में मंदिर के आगे लगी पानी की टंकी के अलावा नियाजियान में सरकारी अस्पताल के सामने लगी टंकी के पानी की टीडीएस व क्लोरिनेशन की जांच की गई। मोहल्ला अहमदनगर,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.