नैनीताल, दिसम्बर 26 -- भवाली। नगर पालिका परिसर में भवन के जीर्णोद्धार के अवसर पर रामायण पाठ का आयोजन किया गया। शुक्रवार को हवन पूजन के बाद भंडारा आयोजित किया गया। पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार, ईओ सुधीर कुमार ने यह आयोजन करवाया। नगर क्षेत्र के लोगों ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पंडित मुकेश तिवारी ने यजमान पंकज जोशी और निर्मला जोशी को संकल्प दिलवाकर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वातावरण भक्तिमय हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...