अल्मोड़ा, फरवरी 6 -- रानीखेत। चिलियानौला नगर पालिका में पुस्तकालय और बहुद्देशीय भवन शनिवार को अस्तित्व में आ जाएगा। कार्यालय भवन के प्रथम तल में अतिथि गृह, बहुद्देशीय भवन तथा भूतल में पुस्तकालय का लोकार्पण होगा। पालिकाध्यक्ष अरुण रावत पूर्वान्ह् 11 बजे बहुद्देशीय भवन का लोकार्पण करेंगे। पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपा परिहार ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...