एटा, फरवरी 28 -- एटा, प्रेम सौहार्द के पवित्र त्योहार होली के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर पालिका में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें पालिका अधिकारी, कर्मिचारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एवं गले मिल होली की बधाई दी। वहीं पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता और उनके पति पंकज गुप्ता एवोकेट ने कर्मचारियों पर फूल बरसाकर जमकर रंग बिखेरे। पालिकाध्यक्ष ने कर्मचारियों को संदेश दिया कि रंगों के इस पर्व पर शहर को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी सफाई कर्मियों के साथ शहर के सभी नागरिकों की है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष की भांति ही इस बार भी उनके अथक प्रयासों से पालिका परिवार के सभी कर्मचारियों को होली पर समय से वेतन देने के साथ बोनस भी दिलाया गया है। ईओ निहाल सिंह ने सभी कर्मचारियों, सफाई मित्रों, सभासदों को होली पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन अतिक्...