एटा, मार्च 11 -- बुधवार को नगर पालिकाध्यक्ष ने महिला सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। वहीं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता एडवाकेट ने शहर की साफ सफाई में उनके योगदान की प्रशंसा कर स्वच्छता मिशन का संदेश दिया। पालिका सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने कहा कि नगर में नारी-नेतृत्व ही स्वच्छता की महत्वपूर्ण कड़ी है। महिला सफाई कर्मियों के समर्पण और स्थानीय महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही शहर का वातावरण स्वस्थ होता है। महिलाएं अपना स्वास्थ्य का ख्याल न रखते हुए भी गंदगी को साफ करके खुद बीमार हो जाती हैं यह पीड़ा जनक है। इसके लिए पालिका कैंपस में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने महिला कर्मियों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि एटा शहर क...