देहरादून, मई 12 -- नगर पालिका सभासद जसबीर कौर ने मसूरी नगर पालिका की समस्त भूमि का संयुक्त सर्वे कराने की मांग की। इस संबंध में जिलाधिकारी को एसडीएम कार्यालय के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा गया कि मसूरी नगर पालिका परिषद के अंतर्गत पालिका की भूमि का स्पष्ट सीमांकन एवं पहचान न होने के कारण अनेक स्थानों पर लोगों द्वारा अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही है। वर्तमान स्थिति में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि कौन कौन सी भूमि नगर पालिका  की है तथा उसकी वास्तविक सीमाएं क्या हैं। उन्होंने जनहित एवं सरकारी भूमि की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनुरोध है कि मसूरी नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका की समस्त भूमि का एक संयुक्त सर्वें कराया जाना अति आवश्यक है। कहा कि राजस्व विभाग, नगर पालिका परिषद मसू...