मुजफ्फर नगर, मई 11 -- मुजफ्फरनगर। शिव चौक के समीप स्थित जर्जर गोल मार्किट को ध्वस्त कराकर मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाने की जिला प्रशासन की कार्य योजना है। मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाने से पहले जिला प्रशासन को व्यापारियों की सहमति लेनी होगी और फिर इसके बाद पालिका की बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने पर नगर पालिका के द्वारा गोल मार्किट को ध्वस्त कराते हुए मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाई जाएगी। शहरी क्षेत्र में नगर पालिका की 17 मार्किट और करीब 509 दुकानें है। शिव चौक पर स्थित नगर पालिका की गोल मार्किट काफी जर्जर हो चुकी है। यहां पर दुकानों का मलबा भी टूटकर गिरने लगा है। इस समस्या को लेकर व्यापारी कई बार डीएम से मिल चुकी है। पिछले दिनों डीएम उमेश मिश्रा ने व्यापारियों के साथ वार्ता करते हुए गोल मार्किट को ध्वस्त कर मल...