नैनीताल, मार्च 16 -- नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका सभागार में सोमवार को पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। जिसमें शहर की सफाई व्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाते हुए सर्वसम्मति से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कर रही संस्था का टेंडर निरस्त करने का निर्णय लिया गया।बैठक के दौरान सभासद अंकित चंद्रा ने कूड़ा कलेक्शन संस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि संस्था शहर में पूरी तरह विफल साबित हुई है, इसलिए न केवल उसका टेंडर निरस्त किया जाए बल्कि उसे 'ब्लैकलिस्ट' भी किया जाए। तय हुआ कि जब तक नई निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक कूड़ा निस्तारण की जिम्मेदारी नगरपालिका स्वयं संभालेगी।प्रवेश शुल्क और बिजली संकट पर चर्चा:सभासद मुकेश जोशी ने पर्यटकों और स्थानीय को राहत देने के लिए उत्तराखंड के वाहनों के प्रवेश शुल्क को 30...