पीलीभीत, जनवरी 29 -- पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए। इसमें होली से पहले शहर की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने और नाला निर्माण समिति का गठन कराने का निर्णय लिया गया। होली से पहले शहर में प्रकाश व्यवथा मजबूत होगी। अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार की मौजूदगी में बैठक की पिछली कार्रवाई को पढकर सुनाया गया। बैठक में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर विशेष जोर दिया गया। तय किया गया कि पालिका बोर्ड की ओर से जिलाधिकारी को पत्र भेजकर नाला निर्माण समिति गठित कराने की मांग की जाएगी। यह समिति शहर में नालों के निर्माण की योजना तैयार करेगी, जिससे बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। इसके साथ ही पुरानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.