पालिका बोर्ड के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर गिनाईं उपलब्धियां
अमरोहा, मई 27 -- मंडी धनौरा। नगर पालिका बोर्ड के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मंगलवार को पालिका सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि बीते तीन वर्षों में नगर के विकास को गति देने का काम किया गया है। नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सड़क, जल निकासी, पेयजल, पथ प्रकाश व्यवस्था व सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया।पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पालिका द्वारा नगर क्षेत्र में 81 बड़ी सड़कों का निर्माण कराया गया जबकि जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए 17 नालों का निर्माण भी कराया गया। धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के तहत श्रीबालाजी मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया गया जबकि चार अन्य मंदिरों के विकास के प्रस्ताव तैयार किए गए। यह भी पढ़ें- नवयुग पालिका योजना के अन्तर्गत शहर में होंगे विकास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.