सहारनपुर, मार्च 8 -- देवबंद, संवाददाता। नगर पालिका परिषद देवबंद की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। नगर पालिका की अनुमानित आय एवं अनुमानित व्यय लक्ष्य के बीच 9 करोड़ 7 लाख 53 हजार रुपये के लाभ का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।शनिवार को पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने की। इस दौरान पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे। बजट के अनुसार नगर पालिका की अनुमानित आय 64 करोड़ 35 लाख 63 हजार रुपये तथा अनुमानित व्यय 55 करोड़ 28 लाख 10 हजार रुपये रखा गया है। इस प्रकार लगभग 9 करोड़ 7 लाख 53 हजार रुपये के लाभ का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने अधिकारियों को आगामी ईद-उल-फितर के मद्देनज़र नगर...