मुजफ्फर नगर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरनगर। नगर पालिका को नगर निगम बनाने की सीएम के द्वारा की गई घोषणा के बाद तैयारियां तेज हो गई है। अब नगर पालिका के द्वारा फिर से शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। नगर पालिका के प्रस्ताव पर कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी। इसके बाद उक्त प्रस्ताव पर कैबिनेट की स्वीकृति की मोहर लगेगी। तब जाकर पालिका को नगर निगम का दर्जा मिलेंगा। सितम्बर 2022 में नगर पालिका मुजफ्फरनगर का सीमा विस्तार हुआ था। नगर पालिका का सीमा विस्तार करते हुए शहरी क्षेत्र में 11 गांव को पूर्ण रूप से शहर में शामिल कर लिया गया। जिसमें वहलना, मीरापुर, सुजडू, मंधेडा, खांजापुर, सहावली, सरवट, शाहबुद्दीनपुर, बीबीपुर, कूकडा, अलमासपुर गांव को पूर्णरूप से लिया गया है। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर पालिका नगर निगम और स्मार्ट सिटी बनेगा वहीं मुस्तफाबाद, बिलासपुर, शेरनग...