नैनीताल, मार्च 31 -- नैनीताल। नैनीताल में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने मंगलवार को तल्लीताल बाजार, माल रोड, पंत पार्क में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान छह दुकानों का सामान जब्त किया गया। अधिशासी अधिकारी शर्मा ने बताया कि नालियों के ऊपर अतिक्रमण, गंदगी करने वाले, कूड़ेदान का उपयोग नहीं करने वाले छह व्यापारियों पर कार्रवाईकी गई। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक अमित चौधरी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...